GT vs DC Match Live: GT बनाम DC: गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जैक फ्रेजर-मैकगर्क फिट नहीं होने के कारण दिल्ली की टीम में नजर नहीं आएंगे। खबर लिखे जाने तक DC पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना चुकी है।
GT बनाम DC पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट माना जाता है, जहां पारी की शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। हालांकि, अहमदाबाद में उपयोग के लिए विभिन्न प्रकार की पिचें उपलब्ध हैं, जिनमें काली मिट्टी, लाल मिट्टी और दोनों का मिश्रण शामिल है, जो अंततः यह निर्धारित कर सकती हैं कि सतह कैसे खेलेगी। काली मिट्टी की पिच पर 180-190 का स्कोर अच्छा स्कोर माना जाता है, जबकि लाल मिट्टी की पिच पर 210-220 का स्कोर विजयी स्कोर माना जाता है।
कैसा है अहमदाबाद का मौसम
मैच के दौरान अहमदाबाद में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
GT बनाम: प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसाद कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
ये भी देखे: GT vs DC पिच रिपोर्ट, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है माहा मुकाबला