पटियाला, 15 अप्रैल : आज सनौर में बाबा साहेब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के सम्बन्ध में मोटर साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें सैंकड़ों नौजवानों ने हिस्सा लिया। इस मौके हलका सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा की धर्म पत्नी श्रीमती सिमरनजीत कौर ने रैली को झंडी के रवाना किया, उनके साथ प्रदीप जोसन प्रधान नगर कौंसिल सनौर, नरिन्दर तखर, विकास अटवाल एमसी करमजीत सिंह और दिपांशु कम्बोज विशेष तौर पर पहुँचे।
इस मौके सिमरनजीत कौर पठाणमाजरा और प्रदीप जोसन ने कहा कि आज हमें डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के दिखाए रासते पर चलने की सख्त जरूरत है। इस मौके चौधरी हरजीत कुमार टांक, राष्ट्रीय कार्य कारिनी मैंबर, भावाधस रजिस्टर्ड भारत ने बधाई संदेश दिया और बाबा साहेब की छवि को बदनाम करने वालों को ललकारा। भाई नंद लाल जी ( जिला प्रधान दलित समाज सेवा संगगठन) ने बाबा साहेब की शिक्षाओं पर रौशनी डाली। इस मौके श्री गुरु रविदास जी सेवा सोसायटी से जगमेल सिंह और साथियों ने हाजिरी लगवाई। सफाई सेवक यूनियन के जुगल लाल, राकेश कुमार, दीपक कुमार, नरिन्दर सिंह, विशाल अटवाल आदि शामिल हुए। प्रोग्राम में आकाश सहोता, कार्तिक कुमार और साजन टांक का विशेष सहयोग रहा।