भर्तीं कमेटी की मीटिंग को राजनैतिक कान्फ्रेंस में बदलने के लिए सुरजीत रखड़ा ने जिला लीडरशिप और वर्करों का किया धन्यवाद

by TheUnmuteHindi
भर्तीं कमेटी की मीटिंग को राजनैतिक कान्फ्रेंस में बदलने के लिए सुरजीत रखड़ा ने जिला लीडरशिप और वर्करों का किया धन्यवाद

पटियाला, 2 अप्रैल : शिरोमणी अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने पांच मैबरी भर्ती कमेटी की गत दिवस दिन जिला पटियाला में हुई मीटिंग को बड़ी राजनैतिक कान्फ्रेंस का रूप देने के लिए नेताओं और वर्करों का तह दिल से धन्यवाद किया। सरदार रखड़ा ने कहा कि गत दिवस जिला स्तरीय बुलाई मीटिंग में अपने आप पहुंचे वर्करों ने शिरोमणी अकाली दल की मजबूती का नींव पत्थर रखा है।
सरदार रखड़ा ने वर्करों से अपील की कि आज समय शिरोमणी अकाली दल को मजबूत करने के लिए आपसी मत भेद भुलाकर इकटठे होकर चलने का है, जिस के लिए जिला पटियाला के वर्करों ने पहलकदमी की है, इस लिए वह हर वर्कर का दिल से धन्यवाद भी करते हैं।
सरदार रखड़ा ने कल के इकठ के लिए प्रबंधों की कमी के लिए माफी मांगते कहा कि, बेशक अपने तौर पर दस हजार वर्करों के लिए प्रबंध किये गए थे, परन्तु वर्करों की रिकार्ड आमद के चलते सभी प्रबंध कम साबित हुए, इस लिए वह निजी तौर पर वर्करों से क्षमा याचना करते हैं।
इसके साथ ही सरदार रखड़ा ने कहा कि जिस तरह भरती को ले कर जोश और उत्साह वर्करों में नजर आया, उस से उम्मीद है रिकार्ड भरती जिला पटियाला से होगी। सरदार रखड़ा ने जानकारी दी कि उनको लगातार फोन पर और निजी तौर पर भरती कापियां प्राप्त करने के लिए संदेश मिल रहे हैं, हर वर्कर तक कापियां पहुंचाने का काम अगले दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज मौजूदा सरकार केशासन सेहर कोई तंग परेशान है। इसलिए लोग दोबारा से अकाली दल की नीतियों को याद करने लग पड़े हैँ। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आज पूरी तरह फेल साबित हुई है, जिससे लोग बहुत ज्यादा तंग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल ही लोगोंकी असली पार्टी है, जोकि उनके दुख सुख में साथ खड़ी है।

You may also like