बलिया, 2 अप्रैल 2025: बलिया जिले के हल्दी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जो एटीएम कार्ड धोखाधड़ी में शामिल एक अंतर्राज्यीय गिरोह का हिस्सा थे। पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग एक कार में हृदयचक तिराहा से पीपा पुल की ओर जा रहे हैं। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो चारों भागने लगे।
अपराधियों की पहचान :
भागते समय एक आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लग गई जिससे उसे आसानी से पकड़ा जा सका। पकड़े गए चारों अपराधी बिहार से हैं। जिनकी पहचान बच्चा लाल महतो, साहेब कुमार महतो, मदन महतो और लाल बाबू महतो के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके पास से दो देसी पिस्तौल,कुछ गोलियां, 63 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, एक कार और 5,200 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक बड़े एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का हिस्सा हैं। वे लोगों को धोखा देकर उनके एटीएम कार्ड ले लेते थे और फिर उनके खातों से पैसे निकालते थे।
बलिया यूपी मे ही नहीं और बल्कि दिल्ली में भी कई लोगों को ठग चुके
आरोपियों ने यह भी बताया कि वे न केवल बलिया बल्कि यूपी और दिल्ली में भी कई लोगों को ठग चुके हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
अब पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है और मामले की पूरी जांच कर रही है ताकि इस तरह की धोखाधड़ी को रोका जा सके।
यह भी देखे: इंदौर में चमत्कार: डॉक्टरों ने 8 किलो की सिस्ट निकालकर लड़की को दिया नया जीवन