पंजाबी यूनिवॢसटी द्वारा नए वित्तीय वर्ष के लिए 732 करोड़ रुपए के बजट पर मोहर

by TheUnmuteHindi
पंजाबी यूनिवॢसटी द्वारा नए वित्तीय वर्ष के लिए 732 करोड़ रुपए के बजट पर मोहर

पटियाला, 22 मार्च : पंजाबी यूनिवर्सिटी की स्रिंडीकेट ने आज यूनिवर्सिटी के नए वित्तीय वर्ष के 732 करोड़ रुपए के बजट पर मोहर लगा दी है। हालांकि यूनिवर्सिटी कोपंजाब सरकार की ग्रांट के साथ साथ अन्य समुची फीसें आदि खर्चंे से 642 करोड़ रुपए एकत्र होंगे, जिसके साथ बजट प्रवीजन में ही 89 करोड़ का घाटा पड़ेगा।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाू. कर्मजीत ङ्क्षसह अगुवाई में हुई सिंडीकेट ने इस बात को गँभीरता के साथ विचारा की खर्चांे को कैसे घटाया जा सकता है। सिंडीकेट ने वर्ष 2024-25 वाले बजट पर भी चर्चा की। गत वर्ष 703 करोड़ रुपए का बजट था लेकिन यूनिवर्सिटी को सभी स्त्रोतों से 480 करोड़ की इन्कम ही एकत्र हुई, जिसके साथ 222 करौड़ रुपए का घाटा गत वर्ष पड़ा है। यूनिवर्सिटी सिंडीकेट ने खर्चांे को कम करने के लिए तथा विद्यार्थियों ेक हित में फैसलें करने के लिए लंबा विचार विमर्श किया है। पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. कर्मजीत सिंह एक सुलझे हुए एडिमिस्ट्रेटर हैं, वह पहले से ही गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को बाखूबी चला रहे हैं तथाअ ब उनके पास पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का चार्ज है। डॉ. कर्मजीत ङ्क्षसह ने पहले भी कई अहम सख्त फैसले करके यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि यहां लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सिंडीकेट ने यूनिवर्सिटी की वित्तीय कमेटी ने अगले वर्ष 560 करोड़ रुपए की देनदारियों कोदिखाया गया है, जिसमें 242 करोड़ रुपए अध्यापक, नान टीचिंग स्टाफ, पैंशनर्ज का एरियर व अन्य खर्चे हैं। इन खर्चांे को भी सर्वसम्मति के साथ पास कर दिया गया है।

30 करोड़ रुपए महीना मिलती है सरकार से ग्रांट : 135 करोड़ रुपए है कर्जा

पंजाबी यूनिवर्सिटी को 30 करोउ़ रुपए महीना के लगभग पंजाब सरकार से वेतन देने के लिए ग्रांट भी मिलती है। इसके अलावा डेढ करेाड़ के लगभग कंस्टीच्यूट कालेजों के लिए मिलता है। पंजाबी यूनिवर्सिटी पर इस समय 135 करोड़ रुपए कर्जा चढ़ रहा है, जिस कारण समुची सिंडीकेट ने एकजुट होकर पंजाबी के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को अपील की है कि वह पंजाबी यूनिवर्सिटी को कर्जा मुक्त करें। इसके साथ ही सिँडीकेट ने डायरेक्टर स्पोर्टस व एडिशनल डीन स्टूडेंटस की टर्म को भी खत्म कर दिया है।

पंजाबी यूनिवर्सिटी की बेहतरी के लिए बजट पास करनेक े साथ साथ लिए हैं ठोस फैसले : डॉ. कर्मजीत

पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. कर्मजती ङ्क्षसह ने पंजाब केसरी से बातचीत करते कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी की सिंडीकेट में आज यूनिवर्सिटी की बेहतरी, कर्मचारियों की बेहतरी तथा विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए ठोस फैसले लेने के साथ साथ समुचे बजट को ही पास कर दिया गया है। डॉ. कर्मजीत ङ्क्षसह जोकि इस समय गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हैं, उनके पास पंजाबी यूनिवर्सिटी तथा ला यूनिवर्सिटी का भी चार्ज है। डॉ. कर्मजीत ङ्क्षसह ने कहा कि हम बोर्ड आफ फाइनांस के भी दो मैंबर सिंडीकेट में सर्व सम्मति करके लगा दिए हैं, इसके साथ ही कर्मचारियों को नया पे कमीशन देेने के लिए भी विचार विमर्श किया है। उन्होने कहा कि जो यूनिवर्सिटी में कार्य नहीं करेगा, उसके लिए यहां कोई जगह नहीं है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीसी ने कहा कि यूनिवर्सिटी के बजट में पूरी कोशिश की गई है कि यूनिवर्सिसी को बुलंदियों पर पहुंचाया जाए।

You may also like