डीजीपी गौरव यादव ने एएसआई अशोक कुमार को विलक्षण कला के लिए प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया

by The_UnmuteHindi
डीजीपी गौरव यादव ने एएसआई अशोक कुमार को सम्मानित किया

चंडीगढ़, 11 मार्च: प्रतिभा और समर्पण को सम्मानित करते हुए, पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज सहायक सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार को अमेरिकी हीरों, जिन्हें जर्कन पत्थर भी कहा जाता है, का उपयोग कर शानदार चित्र बनाने में उनकी बेमिसाल कारीगरी के लिए विशिष्ट डायरेक्टर जनरल प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया।

यह मान्यता एएसआई अशोक कुमार की हालिया उपलब्धि के उपरांत दी गई, जिसमें उनकी असाधारण कलात्मक प्रतिभा के चलते उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला। उनके अद्वितीय कार्य, जिनमें वैश्विक स्तर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के चित्रण शामिल हैं, ने न केवल उनकी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया, बल्कि पंजाब पुलिस फोर्स का नाम भी रोशन किया।

डीजीपी ने एएसआई अशोक कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका बेमिसाल हुनर पंजाब पुलिस का सिर ऊंचा करता रहेगा।

इससे पहले, डीजीपी गौरव यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एएसआई अशोक कुमार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा,
“एएसआई अशोक कुमार ने अमेरिकी हीरों (जर्कन पत्थर) का उपयोग कर अपनी शानदार रचनाओं से पोर्ट्रेट कला को नई परिभाषा दी है। विनम्र शुरुआत से लेकर अंतरराष्ट्रीय पहचान तक उनकी यात्रा जुनून, समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।

ये भी देखे: हरजोत बैंस द्वारा स्कूलों की कुशलता बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को दो घंटे फील्ड में रहने के आदेश

You may also like