खालसा कालेज पटियाला में कलात्मक दृष्टि विषय पर वर्कशाप
पटियाला, 11 मार्च : खालसा पटियाला की मैथेमैटीकल सोसायटी और पी.जी. मैथेमैटिक्स विभाग की तरफ से कलात्मिक दृष्टि विषय पर एक खास वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप के मुख्य विषयों में रोजाना जीवन की गणित, सुनहरी अनुपात और इसका प्रयोग, संभावना और आंकड़ों की रोजाना जिंदगी में भूमिका समरूपता का संकल्प और पाई का इतिहास शामिल था। इस मौके 16 टीमों ने हिस्सा लिया और मौके पर ही अपने कलात्मक पोस्टर पेश किए। वर्कशाप का मुख्य मकसद विद्यार्थियों में उनके विषय प्रति कलात्मक सोच को बढ़ाना था। विभाग की सभी कलासों के विद्याथी्र इस समागम में मौजूद थे। पोस्टरों की निर्णय प्रक्रिया को माननीय जजों, प्रो. जतिन्दर सिंह भूटाल (मुखी, समाज विज्ञान विभाग और डीन सोशल साइंसिज) और डा. जगजीत सिंह (मुखी, संगीत विभाग और डिप्टी कंट्रोलर आफ एगजामीनेशन) ने सम्पन्न किया। डा. जगजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संगीत के द्वारा गणित सीखने और इस का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। समागम की शोभा मुख्य मेहमान डा. रविन्दरजीत सिंह, फाइनांस अफसर और बरसर ने विभाग को इस वर्कशाप के लिए बधाई दी और अपने ज्ञान भरपूर विचार सांझे किये।
खालसा कालेज पटियाला में कलात्मक दृष्टि विषय पर वर्कशाप
37