जिले के 6 स्कूल ‘‘ बैस्ट स्कूल अवार्ड’ ’ के साथ सम्मानित : 45 लाख राशि के साथ हुआ सम्मान

विद्यार्थियों के परिणाम, बुनियादी ढांचा व कइ्र अन्य मापदंड में से निकले स्कूल

by TheUnmuteHindi
जिले के 6 स्कूल ‘‘ बैस्ट स्कूल अवार्ड’ ’ के साथ सम्मानित : 45 लाख राशि के साथ हुआ सम्मान

जिले के 6 स्कूल ‘‘ बैस्ट स्कूल अवार्ड’ ’ के साथ सम्मानित : 45 लाख राशि के साथ हुआ सम्मान
पटियाला, 8 मार्च : राज्य के सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन को ओर बेहतर करने और मुकाबले का हुनर पैदा करने के लिए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य 161 सरकारी स्कूलों को बैस्ट स्कूल अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया, जिसमें से पटियाला जिले के भी 6 स्कूलों ने पोजिशन हासिल करके जिले का मान बढ़ाया है। यह अवार्ड इस बार दो सैशनों का इक_ा दिया गया है, जिस में हर सैशन में तीन तीन स्कूल शामिल हैं। शिक्षा मंत्री की तरफ से जारी सम्मान राशि के साथ इन स्कूलों के विकास को और प्रोत्साहन मिलेगा। जिले के स्कूलों के लिए दो वर्षांे के सैशन के लिए कुल 45 लाख राशि सम्मान के तौर पर प्राप्त हुई है, जिस के साथ स्कूलों की दशा बदलने में सहायता मिलेगी।
यह हैं जिला के टापर स्कूल
जिले के बैस्ट चुने गए 6 स्कूलों में से साल 2023- 24 सैशन के लिए सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्कूल आफ एमीनैंस फीलखाना पटियाला, हाई स्कूल केटेगरी में सरकारी हाई स्कूल रायपुर और मिडल स्कूल के लिए सरकारी मिडल स्कूल अचल शामिल हैं, जिन को क्रमवार 10 लाख, 7. 5 लाख और 5 लाख रुपए की सम्मान राशि प्राप्त हुई है, जो कि स्कूल के विकास कामों के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इसी तरह साल 2024- 25 सैशन के लिए जिले के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धंगेड़ा, हाई स्कूल कैटेगरी में सरकारी हाई स्कूल थूही और मिडल स्कूल श्रेणी के लिए सरकारी मिडल स्कूल झंडी स्कूलों का चुनाव किया गया है, जिनमें सम्मान राशि के तौर पर सेकेंडरी स्कूल को 10 लाख, हाई स्कूल के लिए 7.5 लाख और मिडल स्कूल के लिए 5 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं।
विद्यार्थियों के परिणाम, बुनियादी ढांचा व कइ्र अन्य मापदंड में से निकले स्कूल
बैस्ट स्कूल अवार्ड की ग्रेडिंग के लिए विभाग की तरफ से कुछ मापदंड निर्धारित किये गए हैं। इन मापदंडों में स्कूल के विद्यार्थियों के नतीजे, अध्यापकों की उपलब्धता, स्कूल में उपलब्ध बुनियादी ढांचा, स्कूल में से गई अतिरिक्त अकादमिक गतिविधियां, अतिरिक्त क्लासों, विद्यार्थियों की हाजिरी, स्कूल प्रबंधन कमेटी और स्कूल की तरक्की में इलाके के लोगों का योगदान शामिल है। इस सम्बन्ध में सीनियर अधिकारियों की बनाई गई कमेटी द्वारा अलग- अलग स्कूलों के प्रदर्शन और गतिविधियों की समीक्षा करने के बाद नतीजा घोषित किया गया।
पटियाला के समुचे स्कूलों को और मेहनत करवाएंगे : सजीव
इस सम्बन्धित खुशी जाहिर करते जिला शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा ने कहा कि जिले के इन स्कूलों की बैस्ट स्कूल अवार्ड के लिए चुनाव होने के साथ दूसरे स्कूलों के मुखियों और प्रबंधकों को भी उत्साह मिलेगा और बैस्ट अवार्ड लेने के लिए बढिय़ा प्रयास करेंगे, जिसके साथ स्कूलों की दशा और निखरेगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को मिली राशि के साथ स्कूलों का रूप संवारने में अन्य सहायता मिलेगी।
आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा के मियार को लगातार पर उठा रही है : कोहली
इस मौके पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान का नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा के मियार को लगातार ऊंचा उठा रही है। उन्होंने कहा कि पटियाला के 6 स्कूलों को बैस्ट अवार्ड मिलने से स्पष्ट हो जाता है कि पटियाला में एजुकेशन का मियार बहुत ऊंचा है। उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में बच्चों को ओर उच्च मियार की शिक्षा दिलवाएंगे, जिससे यह बच्चे काबिल बनकर पटियाला शहर का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा हमेशा ही स्कूलों को कीमती सहयोग दिया जाता रहा है और दिया जाता रहेगा।

You may also like