कांग्रेसी वर्करों, गिले शिकवे भुलाकर एक जुट होकर पार्टी मजबूत करें : राजा वडिंग
– आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब का हर वर्ग दुखी और परेशान : धर्मवीर गांधी
– केजरीवाल, पंजाब का मुख्य मंत्री तो नशा मुक्त हुए नहीं, पंजाब कहां से होगा : प्रताप बाजवा
– हलके सनौर में कांग्रेस ने ही कांग्रेस को मारा, अन्य नहीं था दम : हैरीमान
पटियाला, 8 मार्च : जुड़ेगा ब्लाक, जित्तेगी कांग्रेस मुहिम के अंतर्गत, हलका सनौर के जोडिय़ां सडक़ांं के एक निजी पैलस में हरिन्दरपाल हैरीमान हलका सनौर इंचार्ज के नेतृत्व में कांग्रेसी वर्करों के साथ राज्य प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने अहम मीटिंग की। इस मौके उन के साथ प्रताप सिंह बाजवा नेता विरोधी पक्ष, डॉ. धर्मवीर गांधी मैंबर पार्लियामेंट, मदन लाल जलालपुर पूर्व विधायक हलका घनौर, गुरशरन कौर रंधावा प्रधान महिला विंग पंजाब भी के साथ थे।
इस मौके राजा वडि़ंग ने कांग्रेस पार्टी के वर्करों की मुश्किलें सुनी और पार्टी की मजबूती के लिए सुझाव लिए गए। लोगों ने सुझाव दिया कि कांग्रेस पार्टी में ज़्यादातर गरीब लोग जुड़े हुए हैं, परन्तु अफसोस वोटों समय पर वोट डला कर बाद में गरीब लोगों को कोई पूछता नहीं तो राजा वडिंग ने कहा कि कांग्रेसी वर्कर एकजुट होकर पार्टी मजबूत करें। इस मौके राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बदाव के नाम पर आम आदमी पार्टी को वोटेंदेकर सरकार बना ली लेकिन बाद में लोग पछतावा कर रहे हैं क्योंकि इस सरकार ने तीन वर्षांे में किसी का कुछ नहीं किया, अब लोग पंजाब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने को उत्सुक हैं। इस मौके प्रताप सिंह बाजवा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं केजरीवाल साहिब को पूछना चाहता हूं कि आपसे पंजाब का मुख्यमंत्री तो नशा मुक्त नहीं हुआ, पंजाब कब करोगे। इस लिए यदि पंजाब को बचाना है तो एकजुट होकर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बना लें। इस मौके धर्मवीर गांधी मैंबर पार्लियामेंट ने अपने संबोधन में कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार, लोगों के साथ बहुत धक्का कर रही है, इस लिए पंजाब का हर वर्ग इस से दुखी और परेशान है। इस कारण हम पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं और इस सरकार की लोग मारू नीतियों को नंगा करें। इस मौके रिंकी मान, अश्वनी बत्ता, जोगिन्द्र सिंह काकड़ा, महक ग्रेवाल चेयरमेन, राजीव गोयल, महंत खनौड़ा, गुरमुख ङ्क्षसह, हरदीप ङ्क्षसह जोसन, सुरिंदर छिँदा बलबेड़ा, चरनजीत ङ्क्षसह जज, चरनजीत कोर चंगी प्रधान महिला विंग, धर्मेन्द्र ङ्क्षसह जाफरपुर आदि से अतिरिक्त सभी बूथ लैवल वर्कर कमेटियों के नेता साहिबान, मंडलों के प्रधान, ब्लाक कमेटियां, जिला कमेटियों के मैंबर, किसान सेल, एससीबीसी सैलों तथा समूह कांग्रेस पार्टी के वर्करों से अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।
कांग्रेसी वर्करों, गिले शिकवे भुलाकर एक जुट होकर पार्टी मजबूत करें : राजा वडिंग
आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब का हर वर्ग दुखी और परेशान : धर्मवीर गांधी
49