अकालियों का कलेश शिखर पर : धामी के बाद बडूंगर का इस्तीफा
– अकाल तख्त द्वारा बनाई पांच मैंबरी कमेटी फिर होगी जत्थेदार सामने पेश
– बादल दल हमें नहीं दे रहा सहयोग : भून्दड़ नहीं हुए पेश
पटियाला, 19 फरवरी : शिरोमणि अकाली दल को एकजुट करने के लिए श्री अकाल तखत साहिब की तरफ से अकाली दल की भर्ती के लिए बनाई गई बनाई कमेटी इस समय पूरी तरह खेरू खेरू हो कर रह गई है।
गत कल शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और इस सात मैंबरी कमेटी के प्रमुख एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी की तरफ से इस्तीफा देने के बाद आज इस कमेटी के सैकंड मुखी और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो कर सामने आया कि शिरोमणी अकाली दल में कलेष पूरी तरा उभर कर सामने आ चुका है। प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर ने आज एक पत्र अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार को लिखकर कहा है कि कमेटी की पहली मीटिंगें बिना परिणाम रही, जिस कारण प्रधान एडवोकेट धामी ने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस लिए वह भी इस कमेटी से इस्तीफा देते हैं और श्री अकाल तख़्त साहिब को समर्पित होते हैं। वह श्री अकाल तखत साहिब के अगले आदेशों का पालन करेंगे। आज पटियाला में श्री अकाल तखत साहिब की तरफ से बनाई 7 मैंबरी कमेटी की तरफ से मीटिंग थी। कल धामी और आज बडूंगर की तरफ से इस्तीफा देने के बाद इस कमेटी में पांच मैंबर रह गए थे, जिन्होंने आज पटियाला में मीटिंग करने के बाद बातचीत करते कहा है कि कमेटी के मुखी और सीनियर मैंबर दोनों की तरफ से इस्तीफा देने के बाद आज यह विचार विमर्श हुआ कि इस सभी मुद्दे को ले कर श्री अकाल तखत साहिब के जत्थेदार को पत्र दिया जाएगा। कमेटी के मैंबर कुलदीप सिंह वडाला, मनप्रीत सिंह अयाली और अन्य पाँच मैंबरी कमेटी ने कहा कि हम जो श्री अकाल तख्त साहिब के 2 दिसंबर 2024 को आदेश हुए थे, उस अनुसार यह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम श्री धामी और प्रोफैसर बडूंगर से अपील करते हैं कि वह आकर इस कमेटी का नेतृत्व करें, जिससे पंजाब में पंथक शक्ति को इक_ा करके भर्ती मुहिम चलाई जा सके। कमेटी के पांचों मैंबरों ने एकसुर हो कर कहा कि कार्यकारी प्रधान भूंदड़ पेश ही नहीं हुए, वह अपना पाला बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल की भरती बौक्स है। कमेटी सदस्यों ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पंथ को खेरू खेरू करना चाहते हैं।
अकालियों का कलेश शिखर पर : धामी के बाद बडूंगर का इस्तीफा
अकाल तख्त द्वारा बनाई पांच मैंबरी कमेटी फिर होगी जत्थेदार सामने पेश
38