कैथल में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस नहर में गिरी

कई बच्चें हुए गंभीर घायल, उपचार जारी

by TheUnmuteHindi
कैथल में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस नहर में गिरी

कैथल में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस नहर में गिरी
कई बच्चें हुए गंभीर घायल, उपचार जारी
कैथल, 17 फरवरी – कैथल जिले के नौच गांव में एक स्कूली बस का भयानक हादसा होने के कारण कई बच्चों के गंभीर घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में गिर गई, जिससे बस में सवार 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक और महिला कंडक्टर भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्योडक़ चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस चालक और महिला कंडक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may also like