मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर विरोधी पार्टियों ने साधा सरकार पर निशाना
बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करने पर आमदा : तिवारी
नई दिल्ली, 14 फरवरी : मणिपुर में बढ़ती हिंसा को देखते हुए वहां के मुख्यमंत्री एन बीरेन ङ्क्षसह ने गत दिनों अपना इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वहां राष्ट्रपति शासन लागू है, जिसे लेकर अन्य पार्टियों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। एन बीरेन सिंह ने पहले ही सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पार्टी विधायकों के साथ कई दौर की चर्चा की है। हालांकि, राज्य का अगला सीएम कौन होगा, इस बात का अब तक फैसला नहीं हो सका है। इसी बीच कांग्रेस ने मणिपुर के हालात को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रमोद तिवारी ने कहा, बीजेपी लोकतंत्र की हत्या पर आमादा! मणिपुर सरकार अल्पमत में थी, मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया! कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की थी. फिर भी विपक्ष को सरकार बनाने का मौका क्यों नहीं दिया गया? बीजेपी अपनी सरकार नहीं बना सकती थी, इसलिए राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया! यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है?
भयानक त्रासदी को जन्म दिया : जयराम रमेश
उधर, जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, आखिरकार वह हुआ जिसकी मांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछले 20 महीनों से कर रही थी. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है. यह तब हुआ है जब सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में ‘संविधानिक तंत्र के पूर्ण रूप से ठप हो जाने’ की बात कही, जिसके चलते 3 मई 2023 से अब तक 300 से अधिक लोगों की हत्या और 60,000 से अधिक पुरुषों, महिलाओं, और बच्चों का विस्थापन हुआ. यह तब हुआ है जब मणिपुर के सामाजिक ताने-बाने को गंभीर रूप से क्षति पहुंचने दी गई. यह तब हुआ है जब फरवरी 2022 में भाजपा और उसके सहयोगियों को भारी बहुमत मिला, लेकिन उनकी राजनीति ने महज पंद्रह महीनों के भीतर इस भयानक त्रासदी को जन्म दिया।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर विरोधी पार्टियों ने साधा सरकार पर निशाना
बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करने पर आमदा : तिवारी
65