डा. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने को लेकर निकाला रोष मार्च

जोरदार नारेबाजी करके उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की

by TheUnmuteHindi
डा. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने को लेकर निकाला रोष मार्च

डा. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने को लेकर निकाला रोष मार्च
– जोरदार नारेबाजी करके उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की
पटियाला, 1 फरवरी : अनुसूचित जातियों और पिछड़ीं श्रेणियां कर्मचारी वैलफेयर फेडरेशन, पी.एस.पी.सी.एल/ पी. एस. टी. सी. एल, एस.सी/ बी.सी इम्प्लाईज और लोक एकता फ्रंट, डॉ. अम्बेडकर स्टूडैंट्स फं्रट आफ इंडिया, भीम सेना, डॉ. अम्बेडकर चेतना मंच और श्री गुरु रविदास सभा फैक्ट्री एरिया पटियाला की तरफ से आज शेरों वाला गेट पटियाला में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की अमृतसर स्थित प्रतिमा को नुक्सान पहुंचाने पीछे साजिशकर्ता को उच्च स्तरीय जांच करके सच सामने लाने के लिए सांझे तौर पर रोष प्रदर्शन और रोष मार्च किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों/ अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों की तरफ से हिस्सा लिया गया।
इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए फैडरेशन के राज्य प्रधान श्री अवतार सिंह कैंथ, फ्रंट के को कनवीनर नारंग सिंह, डासफी के प्रधान प्रीत काशी, भीम आर्मी से अमनदीप केसला, अम्बेडकर चेतना मंच से सोनी गिल और श्री गुरु रविदास सभा के जन सचिव सुखविन्दर सिंह की तरफ से बताया गया कि समुचे भारत का एस.सी/ बी.सी भाईचारा भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी का अपमान सहन नहीं करेगा और नेताओं की तरफ से पंजाब सरकार से अपील भी की गई कि बहुत जल्द इस सम्बन्धित उच्च स्तरीय जांच करके सच सभी के सामने लाया जाए और मास्टरमाईंड को सलाखों को पीछे भेजा जाये।
आज के प्रोग्राम में राज्य प्रधान अवतार सिंह कैथ, हरबंस सिंह गुरू, नारंग सिंह, प्रीत काशी, अमनदीप केसला, सोनी गिल, सुखविन्दर सिंह, नरेश कुमार गाट, जगदीप सकराली, राज कुमार, इंजी. वरिन्दर सिंह, नरिन्दर सिंह कलसी, रमेश कुमार, अरुण कुमार, अमरजीत सिंह बागी आदि ने भी सम्बोधित किया।

You may also like