सनातन धर्मियों के हितों के संरक्षण के लिए सनातन बोर्ड बनाए केंद्र सरकार : लाल चंद जिंदल

श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सनातन बोर्ड बनाने की पुरजोर मांग की

by TheUnmuteHindi
सनातन धर्मियों के हितों के संरक्षण के लिए सनातन बोर्ड बनाए केंद्र सरकार : लाल चंद जिंदल

सनातन धर्मियों के हितों के संरक्षण के लिए सनातन बोर्ड बनाए केंद्र सरकार : लाल चंद जिंदल
श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सनातन बोर्ड बनाने की पुरजोर मांग की
पटियाला : श्री सनातन धर्म और उससे जुड़ी समस्त सनातनी परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक सनातन बोर्ड बनाया जाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। श्री सनातन धर्म सभा (पंजीकृत), पटियाला के प्रधान श्री लाल चंद जिंदल जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर इस हेतु को लेकर एक बहुत ही अहम मांग उठाई है। अपने पत्र में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ने कहा है कि आज पूरे देश में सनातन धर्म पर बहुत बड़ा संकट आया हुआ है और आज तक किसी भी सरकार ने सनातन धर्मियों के हितों की रक्षा के लिए कोई ऐसा बड़े स्तर का काम नहीं किया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार द्वारा “सनातन बोर्ड” का गठन किया जाना बहुत आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह बोर्ड सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, धार्मिक स्थलों की देखभाल, सनातनी परंपराओं के संरक्षण और युवा पीढ़ी को इनसे जोड़ने के लिए एक प्रभावी माध्यम सिद्ध होगा।सनातन बोर्ड के संभावित कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री लाल चन्द जिंदल ने बताया कि सनातन बोर्ड के गठन से सनातन धर्म से संबंधित समस्त धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के साथ साथ सभी मंदिरों और अन्य पवित्र स्थलों के रख-रखाव और विकास के लिए विशेष प्रयास करने संभव होंगे। इसी के साथ साथ सनातन धर्म की शिक्षा का प्रसार गुरुकुलों, सनातनी स्कूलों और अन्य शिक्षा संस्थानों में प्रदान करने के कार्यों को बढ़ावा दिया जा सकेगा। इससे सनातन संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी संभव होगा और धार्मिक त्योहारों, परंपराओं और रीति-रिवाजों को प्रोत्साहित किया जा सकेगा। सनातन बोर्ड बनाने का एक और सबसे बड़ा लाभ यह भी होगा कि इससे धार्मिक विवादों का सरलता पूर्वक समाधान भी संभव हो जाएगा। इससे सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर उचित और न्यायसंगत समाधान प्रदान करने से करोड़ों सनातनी लोग सुख और शांति का अनुभव करेंगे। श्री लाल चंद जिंदल ने यह भी कहा कि अगर ऐसा बोर्ड बनेगा तो यह न केवल सनातन धर्म के संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि हिंदू समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी करेगा।उन्होंने केंद्र सरकार, विभिन्न राज्य सरकारों और संपूर्ण भारतीय समाज से अपील की है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाए और सभी के सामूहिक प्रयासों से जल्द से जल्द “सनातन बोर्ड” का गठन किया जाए।

You may also like