26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च और 29 जनवरी को शंभू बार्डर पर पहुंचेंगे हजारोंं किसान
– किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से जंडियाला दाना मंडी में होगी विशाल रैली
– 26 को बड़े मालों, साएलो गोदामों और भाजपा नेताओं के घरों आगे जाएंगे हजारों ट्रैक्टर
चंडीगढ़, 23 जनवरी – किसान मजदूर मोर्चा के कनवीनर सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि किसान संघर्ष को ओर तीखा करने के लिए केंद्र सरकार को जगाने के लिए 26 जनवरी को देश भर में ट्रैक्टर मार्च और 29 जनवरी को शंभू बार्डर मोर्चे की तरफ हजारों ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा कूच करेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रोग्रामों की तैयारी के लिए 23 जनवरी को जंडियाला गुरू की दाना मंडी में विशाल रैली की जायेगी। जिस में जिले की आठ जोनों से हजारों की संख्या में किसान मजदूर और माताएं हिस्सा लेंगीं। उन्होंने बताया कि दिल्ली आंदोलन 2 के ऐलान अनुसार देश भर जत्थेबंदियों की तरफ से 26 जनवरी को लाखों की संख्या में ट्रैक्टर निकाल कर देश भर में कॉर्पोरेट घरानों के शापिंग मालों, सैलो गुदामों और भाजपा नेताओं के घरों आगे खड़े करके रोश प्रदर्शन किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से प्रचून दुकानदारी को खत्म करने के लिए जोमैटो, जैपटो, ऐमाजोन, सविग्गी आदि आनलाइन खरीदो फरोख़्त की कंपनियां काम कर रही हैं, उन्होंने लोकल दुकानदार के कारोबार को भारी चोट मारी है। इस लिए हमारा मानना है कि 26 जनवरी के हमारे एक्शन सिर्फ किसानों मजदूरों की माँगों को उभारने वाला न हो कर पूरे समाज का बचाव करन वाला एक्शन है। इस लिए खास कर शहरी दुकानदार वर्ग को इस एक्शन में छुट कर स्पोर्ट करनी चाहिए।
उन्होंने प्रवेश वर्मा भाजपा नेता के पंजाबियों और सिखों बारे दिए गए बयान की निंदा करते कहा कि प्रवेश वर्मा की तरफ से सिखों और पंजाबियों को इस तरीके से पेश किया है जैसे कोई आतंकवादी दिल्ली में आ गए हों, इसलिए भाजपा को इस बयान बारे स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या यह भाजपा का बयान है या प्रवेश वर्मा का निजी बयान है और प्रवेश वर्मा को गलती का एहसास करते हुए पूरी सिख कौम और पंजाबियों के पास से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन मांगें मनवाने तक जारी रहेगा।
26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च और 29 जनवरी को शंभू बार्डर पर पहुंचेंगे हजारोंं किसान
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से जंडियाला दाना मंडी में होगी विशाल रैली
58