दिल्ली चुनाव में आप का सुपड़ा साफ होगा – नरिन्दर लाली
– लाली और टीम ने दिल्ली के कई इलाकों में किया चुनाव प्रचार
पटियाला, 21 जनवरी : आगामी दिल्ली विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आल इंडिया कांग्रेस ओ.बी.सी सैल्ल के कोआर्डीनेटर और पटियाला जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान नरिन्दर लाली और टीम ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में आज दिल्ली के कई इलाकों, जैसे कि कालका जी और गोबिंद पूरी एक्सटेंशन में अपनी टीम के साथ आल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रधान अलका लांबा के हक में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया।
इस मौके लाली ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली विधान सभा चुनाव में दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही। उन्होंने आगे कहा कि इस बार दिल्ली चुनाव में लोग आप के उम्मीदवारों को मुंह नहीं लगाएंगे और इस बार चुनाव में आप का सुफड़ा साफ होगा। इस मौके संजय शर्मा, नरिन्दर पप्पा, गोपी रंगीला, सतपाल मेहता, प्रवीण सिंगला, अशोक खन्ना स्वीटी, डिम्पी वडि़ंग, सतीश कम्बोज, प्रदीप दीवान, शाम लाल तेजा, ललित भारद्वाज और अन्य नेता मौके पर उपस्थित थे।
दिल्ली चुनाव में आप का सुपड़ा साफ होगा – नरिन्दर लाली
लाली और टीम ने दिल्ली के कई इलाकों में किया चुनाव प्रचार
62