एयर इंडिया के विमान में खराबी आने पर करवाया लैंड

एक घंटे बाद वापिस लौटा

by TheUnmuteHindi
एयर इंडिया के विमान में खराबी आने पर करवाया लैंड

एयर इंडिया के विमान में खराबी आने पर करवाया लैंड
एक घंटे बाद वापिस लौटा
नई दिल्ली, 8 जनवरी : एयर इंडिया के एक विमान में गत दिवस अचानक खराबी आने के कारण उसे तुरंत लैंड करवाया गया, जिस कारण यात्रियों में भारी बेचैनी और डर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार दिल्ली जा रहे ‘एअर इंडिया’ के एक विमान का एक इंजन रविवार को हवा में बंद हो जाने के कारण उसे आपात स्थिति में उतारा गया। हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, उड़ान-2820 रविवार शाम करीब सात बजे बेंगलुरु में केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सूत्रों ने बताया कि विमान बेंगलुरु का चक्कर लगाने के एक घंटे बाद वापस लौट आया। एक सूत्र ने बताया, ‘घटना रविवार को हुई। हमारे पास तकनीकी विवरण नहीं है, लेकिन विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन इसकी जांच भी की जा रही है।

You may also like