अकाल तख्त ने डलेवाल की सेहत को लेकर जताई चिंता
कहा, अन्नदाता को हक के लिए अनशन करना पड़ा रहा
चंडीगढ़ , 8 जनवरी : खनौरी बार्डर पर मरन व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल की सेहत को लेकर हर किसी द्वारा चिंता जताई जा रही है। अब डलेवाल की सेहत को लेकर अकाल तख्त ने कहा कि हालांकि सिख धर्म में भूख हड़ताल की कोई जगह नहीं है लेकिन यह बेहद निंदनीय है कि अन्नदाता को अपने हक के लिए अनशन करना पड़ रहा है। डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत के मद्देनजर किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। इस मौके अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा, सिख धर्म में भूख हड़ताल की कोई अवधारणा नहीं है लेकिन यह चौंकाने वाली बात है कि मानव जाति को भोजन देने के लिए अथक परिश्रम करने वाले किसानों को अपनी मांगों को मनवाने के लिए भोजन छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जत्थेदार ने कहा कि सरकार के लिए इससे ज्यादा भयावह कुछ नहीं हो सकता।
3 जनवरी को भी की थी हैड ग्रंथी ने अरदास
इससे पहले 3 जनवरी को अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी, सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत के लिए अरदास की थी। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी सेहत को लेकर चिंतित किसान संगठन और उनके समर्थकों ने श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की। इस अवसर पर सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह ने कहा था कि डल्लेवाल लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और उनकी हालत गंभीर है।
अकाल तख्त ने डलेवाल की सेहत को लेकर जताई चिंता
कहा, अन्नदाता को हक के लिए अनशन करना पड़ा रहा
98
previous post