खालसा कालेज पटियाला की तरफ से माता गुजरी जी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष गुरमति समागम
पटियाला : डायरैक्टोरेट आफ एजुकेशन, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों अनुसार आज खालसा कालेज पटियाला में माता गुजरी जी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित एक विशेष गुरमति समागम करवाया गया। समागम का आरंभ गुरुद्वारा साहिब में जपजी साहिब और चौपई साहिब के संगती रूप में पाठ करके किया गया। इस उपरांत कीर्तन और सरबत के भले के लिए अरदास की गई। इस मौके कालेज प्रिंसिपल डा. धर्मेन्द्र ङ्क्षसह उभा ने माता गुजरी जी और साहिबजादों की शहादत को सिजदा करते हुए कहा कि पेाह का महीना समुचे सिख पंथ के लिए बहुत ही महत्ता वाला है। इस महीने हुई शहादतें समुचे विश्व के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने छोटे साहिबजादों की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे सभी के लिए सच्ची श्रद्धांजली यह होगी किशहादत के दिन हम शहादत के समय उनकी याद में इलाही बाणी का पाठ करें। इस मौके कालेज का समुचा स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
खालसा कालेज पटियाला की तरफ से माता गुजरी जी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष गुरमति समागम
80