57
अपने दम पर लड़ेंगे दिल्ली में चुनाव : केजरीवाल
नई दिल्ली, 11 दिसंबर : आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में होने जा रहे चुनावोंं को लेकर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमे उन्होंने दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा एलान किया है। केजरीवाल ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालकर बताया कि वे दिल्ली में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे तथा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।