56
राजद की सरकार में बहन बेटियों को जीना पड़ता था डर के साए में : कुशवाहा
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्ष के नेतागण गला फाड़-फाड़ कर हमारी पार्टी के बारे में अनर्गल भविष्यवाणी और तरह-तरह के दावे कर रहे थे लेकिन चुनाव परिणाम ने पुन : यह साबित कर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार का विकल्प न कोई था, न है और ना ही होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार में बहन-बेटियों को डर के साए में जीना पड़ता था। लेकिन अब सभी को आजादी है तथा हर बहन बेटी सुरक्षित है।