विपक्षी पार्टियों को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए : एकनाथ शिंदे
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर को संपन्न विधानसभा चुनाव में अपने काम की वजह से जीत हासिल की है इसलिए विपक्षी महाविकास आघाडी(एमवीए) को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और विकास कार्यों में सरकार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में लोगों को गुमराह करने और जनादेश को स्वीकार न करने का आरोप लगाया। शिंदे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था और 23 नवंबर को नतीजे आए थे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के ‘महायुति’ गठबंधन ने 230 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना(उबाठा) और शरद पवार नीत राकांपा(एसपी) के विपक्षी गठबंधन को केवल 46 सीट मिली थीं।
विपक्षी पार्टियों को जनादेश को स्वीकार करना चाहिए : एकनाथ शिंदे
58
previous post