दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे : दिलीप पांडेय

by TheUnmuteHindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे : दिलीप पांडेय

दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे : दिलीप पांडेय
नई दिल्ली, 6 दिसंबर : आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लडऩे के दायित्व का निर्वहन करने बाद अब समय है आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का। तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे संबंधों की पूंजी मेरे साथ रहेगी, ऐसा विश्वास है मुझे। आप में से कोई मुझसे संपर्क करे तो इसी विश्वास को और मजबूत करे, ऐसी कामना है। दिलीप पांडेय ने कहा कि मेरे लिए राजनीति में बने रहने का कुल संतोष यही रहा है कि हमारी सरकार की वजह से बहुत सारे आम व गरीब लोगों का जीवन आसान हुआ। बहुत सारे बच्चों की जिंदगी के बेहतर होने की संभावनाएं प्रबल हुईं।

You may also like