शाही मस्जिद ईदगाह के समीप पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंध
मथुरा, 6 दिसंबर : मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक करने की घोषणा के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण देखी जा रही है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा पूरी तरह सुरक्षा प्रबंध सख्त कर लिए गए हैँ। जानकारी के अनुसार जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह परिसर को छावनी में तब्दील कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मथुरा के साथ ही जोन के सभी जिलों से पुलिसबल बुलाया गया है। किसी को भी पूरी तरह जांच करने के बाद ही जन्मस्थान और ईदगाह परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला प्रकोष्ठ की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर सुबह लड्डू गोपाल लेकर ईदगाह जाने का प्रयास करने लगीं। उन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग पर ही रोक लिया। यहां पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई और उन्हें गोविंद नगर थाना ले जाया गया। पुलिस मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीएसी के साथ लगातार गश्त कर रही है। ड्रोन से आसपास के घरों की निगरानी की जा रही है तथा सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
शाही मस्जिद ईदगाह के समीप पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंध
56