ऐश्वर्या बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साथ में सांझा की तस्वीर
नई दिल्ली, 6 दिसंबर : पिछले काफी दिनों से ऐश्वर्या राए बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर काफी तरह की बातें सामने आ रही थी लेकिन अब दोनों की एक साथ तस्वीर बाहर आने से लोगों में काफी खुशी है। जानकारी के अनुसार पिछले महीनों से, ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में खटास आ गई है, क्योंकि लंबे समय से दोनों को एक साथ नहीं देखा गया। इस तरह की बातें करने वालों के मुंह में ताला लगने जा रहा है, क्योंकि कपल ने एक तस्वीर के जरिए सभी को करारा जवाब दे दिया है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हाल ही में फिल्म निर्माता अनु रंजन द्वारा आयोजित एक स्टार-स्टडेड पार्टी में शामिल हुए। इस इवेंट में ना सिर्फ कपल एक साथ आया बल्कि परिवार के साथ कुछ खास पल भी बिताए, जिसका सबूत है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये सेल्फी है।
ऐश्वर्या बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साथ में सांझा की तस्वीर
57
previous post