भाजपा नेता ने कार्यकर्ता को मारी लात, वीडियो वायरल

by TheUnmuteHindi
भाजपा नेता ने कार्यकर्ता को मारी लात, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 12 नंवबर : महाराष्ट्र के बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटिल का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मिलनी समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ता को लात मार रहे हैँ। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को हुई, जब पाटिल जालना विधानसभा सीट से महायुति के उम्मीदवार अर्जुन खोतकर से मिलने पहुंचे थे। घटना के समय पाटिल एक कार्यक्रम में शामिल थे और वहां एक कार्यकर्ता शेख हमद, पाटिल के पास फोटो खिंचवाने के लिए आ रहा था। इस दौरान पाटिल ने उसे बुरी तरह से धक्का देकर लात मारी, ताकि वह फ्रेम से बाहर हो जाए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

You may also like