नौसेना के अधिकारी की गोली मारकर की हत्या

by TheUnmuteHindi
नौसेना के अधिकारी की गोली मारकर की हत्या

नई दिल्ली, 9 नवंबर : मेक्सिको में एक नौसेना के अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार मेक्सिको की नौसेना ने बताया कि बंदरगाह शहर मंजानिलो में हमलावरों ने एक रियर एडमिरल की गोली मारकर हत्या कर दी। रियर एडमिरल नौसेना के सर्वोच्च पद ‘फुल एडमिरल’ से नीचे का पद है। स्थानीय मीडिया ने नौसेना के अधिकारी का नाम फर्नांडो गुएरेरो अल्कांतार बताया है लेकिन नौसेना के प्रवक्ता ने नाम की पुष्टि नहीं की है।नौसेना ने एक बयान में बताया कि जिस समय अधिकारी पर हमला किया गया उस समय वह अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे थे। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

You may also like