नई दिल्ली, 8 नवंबर : महाराष्ट्र में एक रैली दौरान अमित शाह ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें अनुच्छेद 370 को वापस लाने की मांग की गई है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है। आज मैं संभाजी महाराज की धरती से कह रहा हूं- शरद पवार साहिब, अगर आपकी चार पीढिय़ां भी आ जाएंगी तो भी हम अनुच्छेद 370 को वापिस नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि शरद पवार की चार पीढिय़ां भी जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकतीं। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा के पहले ही सत्र में अनुच्छेद 370 को वापिस लाने का प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्ताव को पेश करने के दौरान विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और इसे लेकर भाजपा और सत्ताधारी दल के विधायकों में हाथापाई भी हो गई। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी विपक्ष पर निशाना साधा है।
हम अनुच्छेद 370 को वापिस नहीं आने देंगे : अमित शाह
59
previous post