नई दिल्ली, 6 नवंबर- इस्राइल जब कई क्षेत्र में कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है तोऐसे समय में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक घोषणा करते हुए देश के रक्षा मंत्री योव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया। हालांकि उनके इस कदम के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। जानकारी के अनुसार गाजा में युद्ध को लेकर नेतन्याहू और गैलेंट के बीच कथित तौर पर मतभेद रहा है। नेतन्याहू ने कहा, ‘युद्ध के बीच में, पहले से कहीं अधिक, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच पूर्ण विश्वास की आवश्यकता होती है। हालांकि युद्ध के शुरुआती महीनों में ऐसा विश्वास था और बहुत ही सार्थक काम हुआ था, लेकिन दुर्भाग्य से पिछले महीनों के दौरान मेरे और रक्षा मंत्री के बीच यह विश्वास टूट गया। युद्ध के शुरुआती दिनों में, इस्राइल के नेतृत्व ने हमास के 7 अक्तूबर 2023 के हमले का जवाब देते हुए एक एकीकृत मोर्चा बनाया था। लेकिन जैसे-जैसे युद्ध लंबा खिंचता गया और लेबनान तक फैल गया, प्रमुख नीतिगत मतभेद उभर कर सामने आ गए। अब प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री को बर्खास्त करने का बड़ा फैसलासुना दिया है।
इसराइज ने रक्षा मंत्री योव गैलेंट को किया बर्खास्त
55