अमेरिका में कमला हैरिस व डोनाल्ड टं्रप में होगी कांटे की टक्कर

by TheUnmuteHindi
अमेरिका में कमला हैरिस व डोनाल्ड टं्रप में होगी कांटे की टक्कर

अमेरिका, 4 नवम्बर : ताजा सर्वेक्षणों के अनुसार, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उप राष्ट्रपति कमला हैरिस उत्तरी कैरोलाइना और जॉर्जिया में बढ़त बना रही हैं, जबकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में अपनी बढ़त बनाए रखी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हैरिस ने नेवादा, उत्तरी कैरोलाइना और विस्कॉन्सिन में मामूली बढ़त हासिल की है, जबकि ट्रंप एरिजोना में आगे हैं। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हालिया सर्वेक्षणों में यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी है, जिसमें हैरिस (60) डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से और 78 वर्षीय ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। चुनाव जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को निर्वाचक मंडल के 270 वोट की आवश्यकता होती है। हालिया सर्वेक्षणों से संकेत मिलता है कि चुनाव का निर्णय सात महत्वपूर्ण राज्यों—एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलाइना और जॉर्जिया—के परिणामों से होगा।

You may also like