45
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर : पंजाब में बस कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर बुधवार को बस स्टैंड बंद करके अपनी मांगों को लेकर बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के अंदर न बसों को एंट्री दी गई और न ही कोई बस बाहर आई। इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हुई। यात्री बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन उनका यह इंतजार लगभग दो घंटे तक चलता रहा। दोपहर 12 बजे जब बस स्टैंड खोले गए तो बसों का आगमन शुरू हुआ। बता दें कि पंजाब में पनबस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सभी बस अड्डों को दो घंटे के लिए बंद कर दिया था। बस अड्डों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बस कोई भी बसें नहीं चलीं। होशियारपुर बस स्टैंड पर पनबस कर्मचारियों बस अड्डे को बंद रखा और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसे लेकर लोगों को काफी परेशानी हुई।