59
जालंधर, 23 अक्तूबर : सीआईए स्टाफ द्वारा जालंधर में एक कंसल्टेंट के आफिस में रेड़ करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. ने मौके पर स्टाफ को राउंड अप भी किया है। वहीं उक्त कंसल्टेंट को चलाने वाले पार्टनों को नोटिस जारी किया है। उनके दफ्तर के बाहर कंसलटेंट के कई शब्द गलत लिखे गए हैं, जबकि लोगों द्वारा धोखे में आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस कंसल्टेंट के सताए लोगों ने कई बार दफ्तर में आकर हंगामा किया है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। गौरतलब है कि यह कंसल्टेंट पहले भी सुर्खियों में रह चुका है, जिस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफद्वारा रेड़ की गई है।