लुधियाना, 23 अक्तूबर : निहंग सिंहों द्वारा कुल्लड़ पिज्जा कपल के किए जा रहे विरोध के बाद अब उक्त कपल द्वारा एक अन्य वीडियो पोस्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सहज अरोड़ा नई खाने वाली डिश बनाते नजर आ रहे हैं। कमेंट्स में लोग उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वहीं सहज ने ट्रोलर के कमेंट्स का जवाब देते हुए कमेंट किया कि जिन लोगों को हमारा वीडियो पसंद नहीं आ रहा है, वे वीडियो को इग्नोर कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। हमें अपना काम करने दीजिए, आपको नहीं पसंद तो हमें अनफोलो करें, हालांकि अब सहज अरोड़ा ने उस वीडियो के कमेंट्स बंद कर दिए हैं। जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल अपनी वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में है। दरअसल, पिछले दिनों निहंग सिंहों द्वारा कपल की दुकान के बाहर हंगामा किया गया था, निहंगों को सोशल मीडिया पर कपल द्वारा डाली जा रही अश्लील पोस्ट को लेकर शिकायत की थी।
कुल्लड़ पिज्जा कपल ने विरोध के बाद किया एक अन्य वीडियो पोस्ट
53
previous post