भारी बारिश के कारण गिरी इमारत, 3 की मौत

by TheUnmuteHindi
भारी बारिश के कारण गिरी इमारत, 3 की मौत

नई दिल्ली, 23 अक्तूबर : बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने के काण कई लोगों के घायल होने तथा 3 मजदूरों की मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना ऐसे समय में हुई जब शहर में भारी बारिश जारी है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन तथा आपातकालीन विभाग के दो बचाव वाहन राहत एवं बचाव कार्य में लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया, ‘‘इमारत में कम से कम 20 लोग फंसे हुए थे। वहां से एक शव बरामद कर लिया गया है और 14 श्रमिकों को बचा लिया गया है, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि इमारत सात मंजिला थी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पूरी इमारत ढह गई और लोग इमारत के मलबे में फंस गए, जिनको निकालने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

You may also like