नई दिल्ली, 23 अक्तूबर : ग्रेटर नोएडा में एक प्रापर्टी डीलर के कार में जिंदा जलने का समाचार प्राप्त हुआ है जानकारी के अनुसार इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दादरी पुलिस थाना क्षेत्र में कोट पुल के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे यह घटना हुई और मृतक की पहचान गाजियाबाद के निवासी संजय यादव के रूप में हुई है जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार स्थानीय थाना पुलिस को सूचना मिली कि जीटी रोड से 100 मीटर दूर जंगल में एक ‘फॉर्च्यूनर’ कार में आग लग गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा, ‘‘आग बुझने के बाद कार से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। जांच की जा रही है कि यह हादसा था या हत्या। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘मृतक के परिजनों से संपर्क होने के बाद उन्होंने पुलिस को कुछ अहम जानकारी दी। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
ग्रेटर नोएडा में गाड़ी में जला प्रापर्टी डीलर, हत्या का मामला दर्ज
46
previous post