नई दिल्ली, 21 अक्तूबर : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आनंद विहार इलाके में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश से आ रही बसें हैं। आतिशी ने पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के साथ आनंद विहार बस डिपो पर प्रदूषण नियंत्रण उपायों का निरीक्षण करने के बाद यह टिप्पणी की। आतिशी ने आप के शासन वाले पंजाब को क्लीन चिट देते हुए दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के लिए भाजपा शासित हरियाणा में पराली जलाए जाने, डीजल बसों और ईंट भ_ों को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व तक दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने अब इसका ठीकरा हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर फोड़ा है। मुख्यमंत्री ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में यमुना में दिखने वाले झाग इस नदी में छोड़े गए अशोधित औद्योगिक अपशिष्ट जल के कारण हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा बादशाहपुर, मुंगेशपुर और अन्य नालों के माध्यम से प्रतिदिन 165 एमजीडी औद्योगिक अशोधित अपशिष्ट जल यमुना में छोड़ता है, जबकि उत्तर प्रदेश द्वारा 65 एमजीडी दूषित पानी विभिन्न नालों के माध्यम से नदी में छोड़ा जाता है। उन्होंने इसे लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
विहार इलाके में प्रदूषण का कारण उत्तर प्रदेश से आ रही बसें : आतिशी
51
previous post