पंजाब की मंडियों में से धान की 98 प्रतिशत खरीद, 83 प्रतिशत हुई लिफ्टिंग : हरचंद सिंह बरसट
162.99 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की हुई आमद, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने खरीद कार्यों का लिया जायजा
मोहाली / चंडीगढ़, 19 नवंबर, 2024 – पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि पंजाब राज्य की सभी मंडियों में अब तक 162.99 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की आमद हुई है, जिसमें से लगभग 98 प्रतिशत की खरीद हो चुकी है और मंडियों से लगभग 83 प्रतिशत धान की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। उन्होंने मंडियों में धान की फसल के चल रहे खरीद कार्यों का जायजा लेने के बाद बताया कि राज्य की सभी मंडियों में धान की फसल की आमद, खरीद और लिफ्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। मौजूदा धान खरीद सीजन के दौरान 185 लाख मीट्रिक टन धान की फसल खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार और पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा मंडियों में खरीद कार्यों को अच्छे ढंग से चलाने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और मंडियों में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी। किसानों को फसल का भुगतान भी सीधे उनके बैंक खातों में तुरंत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों, आढ़तियों, मजदूरों, शैलर मालिकों के साथ खड़ी है और उन्हें किसी प्रकार की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। पंजाब राज्य की मंडियों में अब तक 162.99 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है और 159.88 लाख मीट्रिक टन की खरीद भी हो चुकी है। जिसमें से सरकारी एजेंसियों द्वारा 159.49 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक मंडियों से 133.44 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग भी हो चुकी है।
स. बरसट ने बताया कि पनग्रेन द्वारा 65,58,577 मीट्रिक टन, एफ.सी.आई. द्वारा 1,41,554 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 40,73,787 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 33,61,429 मीट्रिक टन, वेयरहाउस द्वारा 18,14,086 मीट्रिक टन और व्यापारियों द्वारा 38,708 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक लुधियाना में सबसे अधिक 15,13,808 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जबकि दूसरे नंबर पर पटियाला में 11,95,969 मीट्रिक टन और तीसरे नंबर पर संगरूर में 11,87,956 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। बीते सोमवार को मंडियों में 1.72 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की आमद हुई, जबकि 2.13 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई है और 5.12 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई है।
पंजाब की मंडियों में से धान की 98 प्रतिशत खरीद, 83 प्रतिशत हुई लिफ्टिंग : हरचंद सिंह बरसट
162.99 लाख मीट्रिक टन धान की फसल की हुई आमद, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने खरीद कार्यों का लिया जायजा
62