असम की 9 साल की बिनीता छेत्री ने ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट में तीसरा स्थान हासिल किया

by Manu
बिनीता छेत्री

गुवाहाटी, 02 जून 2025: असम के पहाड़ी जिले कार्बी आंगलोंग के एक छोटे से गांव की 9 साल की बिनीता छेत्री ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट रियलिटी शो में दूसरी रनर-अप बन गई हैं। ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट रियलिटी शो का फाइनल इवेंट शनिवार रात को हुआ।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिनीता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, बिनीता छेत्री ने अपनी उपलब्धि से सभी को गौरवान्वित किया है। उनके प्रदर्शन ने ब्रह्मपुत्र से लेकर टेम्स तक के दर्शकों का दिल जीत लिया है। हम सभी इससे गौरवान्वित हैं।

फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय है बिनीता छेत्री

दूसरी रनर-अप बनी बिनीता के परिवार ने बताया कि वह शो के फाइनल स्टेज तक पहुंचने वाली पहली भारतीय प्रतियोगी हैं। इस शो में ब्रिटिश जादूगर हैरी मोल्डिंग विजेता रहे। वही एलईडी डांस ग्रुप ‘द ब्लैकआउट्स’ दूसरे स्थान पर रहा।

ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट के सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो पोस्ट हुआ जिसमें बिनीता ने अपने समर्थकों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स, खासकर ब्रिटिश दर्शकों को वोट देने के लिए धन्यवाद देते देखा गया।

यह भी पढ़ें: नील नितिन मुकेश बनाएंगे अपने दादा मशहूर गायक मुकेश की बायोपिक

You may also like