Lairai Devi Jatra Stampede: गोवा के शिरगांव में श्री लैराई देवी ‘जात्रा’ के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। इस धार्मिक जुलूस में भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसके चलते 7 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा के उत्तरी गोवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब हजारों श्रद्धालु इस पारंपरिक ‘जात्रा’ में शामिल होने के लिए जुटे थे। भीड़ के कारण अचानक अफरा-तफरी फैल गई, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।
मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने तुरंत हालात का जायजा लेने के लिए उत्तरी गोवा जिला अस्पताल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायलों से मुलाकात की, उनके इलाज की जानकारी ली और अधिकारियों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
लैराई देवी गोवा की कहानी क्या है?
लैराई देवी, जिन्हें गोवा में विशेष रूप से पूजा जाता है, शिरगांव और दक्षिण गोवा के शिरोडा गांव में श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र हैं। लैराई देवी मंदिर में होने वाली यह ‘जात्रा’, जिसे शिरगांव जात्रा भी कहते हैं, गोवा का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं।
ये भी देखे: Maha Kumbh : मौनी अमावस्या के दिन संगम घाट पर मचा भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत व घायल होने की खबर