बिहार को 7 नई ट्रेनों को हरी झंडी, अमृत भारत एक्सप्रेस से दक्षिण और दिल्ली का सफर होगा आसान

by Manu
बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस

पटना, 29 सितंबर 2025: बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना जंक्शन से तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली से वर्चुअल तरीके से कुल सात नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखा दी है। इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। ये मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली, दरभंगा-मदार और छपरा-आनंद विहार के लिए चलेंगी। इन ट्रेनों से बिहार से दक्षिण भारत और दिल्ली तक का सफर और भी सुविधाजनक हो जाएगा।

इसके अलावा, पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इसलामपुर और शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ होते हुए नवादा से पटना के लिए नई पैसेंजर ट्रेनें भी शुरू हो गई हैं। खासकर शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ रेलखंड पर ट्रेनें चलने से इलाके के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म हो गया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस है बल्कि किफायती यात्रा का भी प्रतीक बनेगी। इन नई ट्रेनों से बिहार में कुल 13 अमृत भारत एक्सप्रेस चलेंगी।

ये भी देखे: बिहार में महिलाओं के सशक्तीकरण की नई पहल, 105 करोड़ से जीविका निधि साख सहकारी संघ की शुरुआत

You may also like