समस्तीपुर: व्यवसायी से चोरी मामले में 7 अपराधी गिरफ्तार, 20 लाख के गहने और नकदी बरामद

by Manu
समस्तीपुर पुलिस

Bihar News: समस्तीपुर पुलिस को चोरी के एक बड़े मामले में कामयाबी मिली है। नगर थाना क्षेत्र के माड़वारी बाजार में व्यवसायी रवि कुमार गुप्ता के घर हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, 20 लाख रुपये के गहने और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

समस्तीपुर एएसपी संजय पांडे ने बताया कि 26 अप्रैल 2025 को खान मार्केट में रवि कुमार गुप्ता के घर में लाखों रुपये की चोरी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मजहर इमाम उर्फ तौशीफ को नीम गली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तौशीफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर लॉकर से गहने और नकदी चुराने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 5 लाख रुपये नकद और विभिन्न प्रकार के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है, बरामद किए।

पुलिस की विशेष टीम बाकी चोरी के सामान को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।

ये भी देखे: Bihar News: नेपाल भागते समय अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग को मोतिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

You may also like