Bihar News: बिहार में सीमा सुरक्षा बल ने छह अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद इनलोगों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद सुरक्षा के नजर से खतरा बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, बिहार के किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों म्यांमार के छह नागरिकों को अवैध ढंग से भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर हिरासत में ले लिया। यह लोग खुद को विद्यार्थी बता रहे हैं।
वहीं, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद संदेह होने पर एसएसबी ने सभी आरोपियों को प. बंगाल के दार्जिलिंग जिले की खोरीबारी थाना पुलिस को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में वह बिना किसी वीजा व पासपोर्ट के वे म्यांमार से मिजोरम के रास्ते नगालैंड पहुंचे थे। उसके बाद धर्मशास्त्र में डिग्री कोर्स के लिए विटर थियोलॉजिकल कॉलेज नगालैंड ने बिना आधार कार्ड के एडमिशन से मना कर दिया।
उन्होंने फिर फर्जी तरीके से दिल्ली जाकर आधार कार्ड, वोटर कार्ड व पैन कार्ड बनवाया उसके बाद कॉलेज में एडमिशन लिया। कॉलेज में छुट्टी के कारण उन्होंने तीन भारतीय व नेपाली सहपाठियों के साथ नेपाल में छुट्टी मनाने जा रहे थे। इसके बाद इंडो-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ लिया।
ये भी देखे: Bihar News: नेपाल भागते समय अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग को मोतिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार