15
लखनऊ, 28 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक झटके में 46 IAS अफसरों के तबादले का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। जिनकी नई जिम्मेदारियां साफ तौर पर राज्य के विकास को गति देने का संकेत दे रही हैं।
सबसे चर्चित तबादला आईएएस कृतिका ज्योत्सना का है।उन्हें बस्ती का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को अब काशी का नगर आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।
वाराणसी की एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया, जबकि रामपुर के सीडीओ नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मिर्जापुर के आईएएस बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय में सामान्य प्रशासन का सचिव बनाया गया है।
ये भी देखे: UP Transfer: उत्तर प्रदेश में 16 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट