सीएम सैनी की बैठक में AIIMS रेवाड़ी को NH से जोड़ने के लिए 308 करोड़ इंटरचेंज रोड को मिली मंजूरी

by Manu
विकास कार्य

चंडीगढ़, 12 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें एम्स रेवाड़ी से जुड़े कई बड़े फैसले हुए। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक डॉ. कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक में एम्स को 308 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे से जोड़ने का प्लान पास हो गया। फुल ट्रंपेट इंटरचेंज बनेगा।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बरसात में अंडरपासों में पानी भर जाता है। जिससे मरीजों को परेशानी होती है। इसलिए यह इंटरचेंज बहुत जरूरी है।

एम्स निदेशक डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि यह योजना हरियाणा सरकार और एम्स के शुरुआती समझौते का हिस्सा थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने जानकारी दी। एम्स में बिजली और पानी की व्यवस्था के लिए 22 करोड़ मंजूर हो गए। 11 केवी का अलग फीडर लगेगा। नहर का पानी भी पहुंचेगा।

ये भी देखे: CM नायब सैनी ने नवरात्रि व अग्रसेन जयंती पर दी बधाई, 117 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ

You may also like