मुंबई, 9 अक्तूबर : घरेलू बाजारों में बुधवार को सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी आई, जिस कारण शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 123.45 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,758.26 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 39.65 अंक या 0.16 प्रतिशत चढक़र 25,052.80 अंक पर रहा। आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
30 कंपनियों में बुधवार को की गई तेजी दर्ज
60
previous post