यूपी में 24 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, 2001 बैच के 4 IAS बने प्रमुख सचिव

by Manu
प्रमोशन

लखनऊ, 08 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सरकार ने 24 IAS अधिकारियों को प्रमोशन दे दिया है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अगुवाई वाली डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमिटी ने 2001 बैच के अधिकारियों को प्रमुख सचिव और 2010 बैच को सचिव स्तर का प्रमोशन दे दिया। ये आदेश 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगे।

2001 बैच के चार IAS अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव

2001 बैच के चार वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख सचिव का दर्जा मिला है। ये वे अधिकारी हैं जिन्होंने 25 साल की बेदाग सेवा पूरी की। इनमें शशि भूषण लाल सुशील (मंडलायुक्त देवीपाटन), अजय कुमार शुक्ला (सचिव नगर विकास), अपर्णा यू (सचिव चिकित्सा शिक्षा) और एसवीएस रंगाराव (सदस्य राजस्व बोर्ड) शामिल हैं। इनकी नियुक्ति विभाग जल्द तय करेगा।

2010 बैच के अधिकारियों ने 16 साल की सेवा पूरी कर सचिव पद पर पदोन्नति पाई है। इस बैच से दुर्गा शक्ति नागपाल (वर्तमान में डीएम लखनमपुर खीरी) एकमात्र ऐसी अधिकारी हैं जो जिलाधिकारी स्तर पर हैं। बाकी ज्यादातर विशेष सचिव या सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। डीपीसी ने 18 अधिकारियों को सचिव पद पर प्रमोट किया है।

कमिटी ने 2013 बैच के एक अधिकारी को सिलेक्शन ग्रेड और 2017 बैच के एक अधिकारी को एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे देने की सिफारिश भी की है।

ये भी देखे: Haryana News: हरियाणा के 27 HCS अधिकारीयों का होगा प्रमोशन, बनेंगे IAS

You may also like