गुरुग्राम में फेस्टिवल से पहले नकली 2000 किलो पनीर-खोया जब्त, दुकानदार भागे

by Manu
पंजाब फूड सेफ्टी विंग

गुरुग्राम, 30 सितंबर 2025: खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने सोमवार रात शहर के 12 से ज्यादा इलाकों में रेड किया है। इस कार्रवाई में 2000 किलोग्राम से ज्यादा नकली पनीर और खोया जब्त किया गया है।

सबसे बड़ी चौकड़ी फर्रुखनगर के झज्जर रोड बस अड्डे पर मची जहां एक पिकअप वाहन से करीब 1000 किलो संदिग्ध पनीर निकला। चालक जुनैद ने पूछताछ में कबूल किया कि माल पलवल के हथीन इलाके से लाया गया था। जब्त पनीर के नमूने फौरन लैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

छापेमारी की खबर जैसे ही बाजारों में फैली तो हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें लॉक करके फरार हो गए। टीम ने झज्जर रोड की यादव डेयरी पर छापा मारा, जहां से 700 किलो नकली पनीर बरामद हुआ। इसी तरह, बस अड्डा रोड की परवीन डेयरी में 100 किलो पनीर और 60 किलो खोया मिला। इन सभी सामानों के सैंपल भी लैब जा चुके हैं। और जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

ये भी देखे: पंजाब में फूड सेफ्टी की हैरान करने वाली रिपोर्ट, दूध, घी 25 तो पनीर की 48% से ज्यादा सैंपल फेल

You may also like