उत्‍तराखंड के पोल्ट्री फार्म में 1985 मुर्गियों की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका

by Manu
बर्ड फ्लू का खतरा: जानिए इससे बचने के 5 आसान उपाय!

नदन्ना गांव, 20 अगस्त 2025: नदन्ना गांव में हनुमान सिंह के पोल्ट्री फार्म में 1985 मुर्गियों की एक-एक कर अचानक मौत से हड़कंप मच गया। हनुमान सिंह ने बताया कि 35 दिन पहले खटीमा की एक कंपनी से खरीदे गए चूजों को उन्होंने अपने फार्म में रखा था, जो अब करीब दो किलोग्राम के हो गए थे। सोमवार से मुर्गियां अचानक मरने लगीं और बुधवार तक सभी 1985 मुर्गियों की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरआर चैंतोला अपनी टीम के साथ फार्म पहुंचे और मृत मुर्गियों का निरीक्षण किया। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए उन्होंने मुर्गियों के गुदा द्वार, नाक और ब्लड के सैंपल बरेली (उत्तर प्रदेश) की लैब में जांच के लिए भेजे। लैब से आई रिपोर्ट निगेटिव रही, जिसके बाद डॉ. चैंतोला ने बर्ड फ्लू की संभावना से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि मुर्गियों की मौत का कारण कुछ और हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही थी, इसलिए इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी थी। मृत मुर्गियों को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है। पोल्ट्री फार्म स्वामी को इस घटना से बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढे: बर्ड फ्लू का खतरा: जानिए इससे बचने के 5 आसान उपाय!

You may also like