जिला संगरूर के शहरी वार्डों और मोहल्लों में 170 डिफेंस कमेटियों का गठन: डिप्टी कमिश्नर

डिफेंस कमेटियां नशों के खिलाफ जागरूकता पैदा करेंगी, पुलिस को तस्करों के बारे में गोपनीय जानकारी देंगी और नशा पीड़ितों को इलाज के लिए प्रोत्साहित करेंगी

by TheUnmuteHindi

संगरूर, 5 दिसंबर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशे से मुक्त बनाने के लिए कई ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में जिला संगरूर के शहरों के वार्डों और मोहल्लों में डिफेंस समितियाँ गठित की गई हैं और ये समितियाँ लोगों के बीच भाईचारे को मजबूत करने, पुलिस और जनता के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने, पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने और नशे की रोकथाम के लिए बड़े प्रयास करने में सक्रिय रहेंगी। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि जिला संगरूर में जिला पुलिस के सहयोग से 170 मोहल्ला एवं वार्ड डिफेंस कमेटियां बनाई गई हैं । उन्होंने कहा कि ये समितियां आम लोगों और पुलिस के बीच मजबूत संबंध बनाने एवं पुलिस और प्रशाशन के साथ नागरिकों के बीच आसान संचार स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगी।
उन्होंने कहा कि ये समितियां आम जनता, पुलिस और नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय करके लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगी और नशे से प्रभावित व्यक्तियों को नशे की लत छुड़ाने के लिए नियमित उपचार कराने के लिए प्रोत्साहित करने में भी सक्रिय रहेंगी।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नशे के काले कारोबार में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए इन समितियों द्वारा गोपनीय सूचनाएं पुलिस के साथ साझा की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ये समितियां संगरूर जिले के समूह उप मंडल मजिस्ट्रेट और पुलिस उप कप्तानों के साथ संपर्क करके नशों की रोकथाम में सक्रिय योगदान देंगी। डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि ने सभी एसडीएम और डीएसपी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने उपमंडल के शहरी क्षेत्रों में गठित इन डिफेंस समितियों के प्रतिनिधियों के साथ समय-समय पर नियमित बैठकें कर नशे की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाना सुनिश्चित करें।

You may also like