मुल्तानी मल मोदी कालेज में149वीं मोदी जयंति आयोजित

by TheUnmuteHindi
मुल्तानी मल मोदी कालेज में149वीं मोदी जयंति आयोजित

मुल्तानी मल मोदी कालेज में149वीं मोदी जयंति आयोजित
पटियाला : मुल्तानी मल मोदी कालेज पटियाला द्वारा आज 149वीं मोदी जयंति मौके हवन यज्ञ तथा पूजा अर्चना आयोजित की गई। कालेज द्वारा अपने दूरअंदेशी संस्थापक राए बहादुर सेठ मुल्तानी मल मोदी जी की विरासत को याद करने हित सप्ताह भर चलने वाले अकादमिक, विज्ञानिक, साहित्यक व हुनर आधारित मुकाबलों व गतिविधियोंद्वारा उनको भाव भिन्नी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कालेज की प्रबंधकीय कमेटी ने उनको श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि वह इस व्यवसाय के मोहरी समाज सुधारकों में से एक थे, जो शिक्षा व ज्ञान द्वारा समाज की तबदीली के आदर्शांे में विश्वास रखते थे।
कालेज प्रिंसिपल डॉ. नीरज गोयल ने कालेज संस्थापक की विरासत को याद करते हुए उन्होंने शिक्षा को सामाजिक तबदीली लाने तथा व आलोचनात्मक सोच के लिए बहु अनुशासनी स्थान विकसित करने के लिए एक माध्यम के तौर पर प्रयोग किया। उनकी दृष्टि हमारी मार्ग दर्शक है तथा मसाज को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद करना चाहिए। इस संदर्भ में सप्ताह भर चलने वाले समागमों में विद्यार्थियों को शिरकत यकीनी बनाने के लिए विभिन्न मुकाबले तथा हुनर आधारित गतिविधियां आयोजित की गई। मोदी जयंति के शुभ अवसर पर समूह स्टाफ मैंबर मौजूद थे। हवन यज्ञ समागम में प्रबंधक कमेटी और पूर्व कर्मचारी भी शामिल हुए।

You may also like